वायरल गर्ल मोनालिसा की खूबसूरती बनी मुसीबत, मुश्किलों का करना पड़ रहा है सामना क्याअब मेला छोड़ने की तैयारी?

दुनिया भर से लोग महाकुम्भ प्रयागराज मेले में आएं हुए हैं और सोशल मीडिया पर महाकुंभ के वीडियो वायरल है लेकिन आप जानेंगे सबसे ज्यादा चर्चित सबसे ज्यादा वायरल कौन है तो सबसे ऊपर नाम आएगा “मोनालिसा” का, रुद्राक्ष की माला बेचने वाली एक बंजारन लड़की इन दिनों महाकुम्भ मेले में सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा वायरल है लेकिन आप यह भी देखेंगे की मोनालिसा को काफी परेशानी भी हो रही हैं।

मोनालिसा की आंखों कि खूबसूरती
कहा जाता है की मोनालिसा की नीली कजरारी आंखें इतनी खूबसूरत है की कोई विश्वसुंदरी बता रहा है कोई महाकुंभ में आयी सबसे सुंदर आंखों वाली लड़की मोना इतनी सुन्दर है की लोग देखने के लिए परेशान हो रहे हैं।

महाकुंभ में रुद्राक्ष,मोती की माला बेचने वाली अल्हड़ बंजारन बेहद गरीब घर की लड़की

मोनालिसा एक बेहद गरीब घर कि लड़की हैं मोना ने बताया कि उनके पिता ने तीन लाख कर्ज लेकर महाकुम्भ मेले में आएं हैं रुद्राक्ष कि माला बेचने साथ में मोनालिसा और उसके भाई-बहन परिवार के और सदस्य आए हैं माला बेचने के लिए और मोनालिसा ने बताया कि सभी लोग माला ही बेचने का काम करते हैं इसी से उनका घर चलता है इसी से उनका खर्चा चलता है।

रातों-रात फेमस वायरल गर्ल मोनालिसा


माला बेचने आई मोनालिसा रातों-रात वायरल हो गई, आपको बता दें की पूरा सोशल मीडिया उन्हीं के वीडियो फोटो से भरा पड़ा हुआ है महाकुम्भ प्रयागराज में वायरल गर्ल मोनालिसा के सभी लोग दीवाने जब मोनालिसा से पूछा गया कि आप यहां आकर फेमस हो गयी आप को कैसा लग रहा है मोनालिसा ने बताया कि बहुत अच्छा लगता है।

कहां की हैं मोनालिसा क्या है पूरा नाम
आपको बता दें कि मोनालिसा का पूरा नाम मोनालिसा भोंसले है जो महेश्वर खरगोन जिले के मध्य प्रदेश की हैं।

वायरल गर्ल मोनालिसा की खूबसूरती बनी मुसीबत, क्या मेला छोड़ देंगी मोना?


मोनालिसा की खूबसूरती उन्हीं के लिए मुसीबत बन गई क्योंकि लोग उनसे माला खरीदने के बजाय जिस व्यापार के लिए आयी थी उस व्यापार को छोड़ लोग उनकी तस्वीर लेना चाहते हैं उनके साथ फोटो खींचाना चाहते हैं सेल्फी लेना चाहते हैं वीडियो बनाना चाहते हैं इस वजह से उनका धंधा भी नहीं हो पा रहा है इसीलिए ज्यादा मुसीबत में है, मुंह में मास्क लगाए फिर रही हैं लोगों से छिपते फिर रही हैं काफी ज्यादा परेशान हो रही है उन्होंने बताया कि मास्क लगाकर जब बाहर निकलती हूं तब भी लोग उन्हें पहचान लेते हैं बताया की माला बेचने जाती है जब माला का बैग भी नही खोल पाती लोग फोट्टों खिचाने के लिए भीड़ एकट्ठा हो जाती है मोनालिसा ने बताया माला भी नहीं बेच पा रही हूं मोनालिसा को लेकर अलग-अलग चर्चाएं ज्यादा है खुब पसन्द की जा रही है उस पर बात की जा रही हैं अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर और उनके वीडियो पसंद किया जा रहा हैं।

मोनालिसा के नाम अनेकों फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट दिखा आपको जानकर हैरानी होगी कि इसी बीच जो सोशल मीडिया यूजर है मोनालिसा भोंसले बनकर ट्वीट कर रहे हैं लिख रहे हैं या पोस्ट कर रहे हैं उनकी संख्या भी बहुत ज्यादा है मोनालिसा के नाम अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट लोग बना लिए हैं और उनकी वीडियो पोस्ट किया जा रहा हैं हालांकि मोनालिसा के नाम बहुत सारे अकाउंट दिख जाएंगे कहीं मोनालिसा भोंसले है कहीं मोनालिसा इंदौर उनके नाम के बहुत सारे आईडी बना लिए हैं अभी तक मोनालिसा ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि उनका कौन सा अकाउंट है हालांकि वह इंस्टाग्राम चलाती है और दुसरे सोशल मीडिया अकाउंट पर उतना एक्टिव नहीं है जितना आपको अभी दिख रहा है उनके नाम से अलग-अलग यूजर अकाउंट बना लिए हैं सोशल मीडिया पर बेहद उनके चर्चे ज्यादा है।

मोना की शादी तय कोन है मोनालिसा का बॉयफ्रेंड


सोशल मीडिया पर यूजर सर्च कर रहे हैं कि कौन है मोनालिसा का बॉयफ्रेंड फिलहाल मोनालिसा ने बताया कि उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है और वह सिंगल है उन्हीं के साथ माला बेचने वाली एक लड़की हैं जो मोनालिसा ने बताया की हमारी बेस्ट फ्रेंड है।

मोनालिसा को फिल्मों से आया ऑफर मोना हीरोइन बनना चाहती है
मोनालिसा से पूछा गया कि आपको फिल्मों में हीरोइन बनने का मौका मिले तो क्या कहेंगे मोनालिसा उन्होंने बताया की मौका मिला तो जरूर जाऊंगी? और बताया की हीरोइन बनना चाहती हूं पूछा गया कि आप पढ़ी-लिखी नहीं है तो कैसे कर पाओगी उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे करते-करते सीख जाऊंगी। मोनालिसा की फेवरेट हीरोइन ऐश्वर्या राय सोनाक्षी सिन्हा हैं।

Leave a Comment