Akhabaar Time

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा से मिलने गांव पहुंचे डायरेक्टर, मोनालिसा की चमकी किस्मत, बॉलीवुड में एंट्री, लीड रोल में नजर आएंगी मोनालिसा

महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने आई एक लड़की जो अपनी नीली कजरारी नैनो के कारण खूब वायरल थी। रातों-रात किस्मत चमक गई, निर्देशक मोनालिसा से मिलने पहुंचे उनके घर, बॉलीवुड में नजर आएंगे मोनालिसा।

प्रयागराज वायरल गर्ल मोनालिसा की किस्मत चमक गई है। पिछले दिनों मोनालिसा अपने परिवार वालों के साथ महाकुंभ प्रयागराज में रुद्राक्ष की माला बेचने के लिए आयी थी। इसी बीच यूट्यूबरों ने उसका वीडियो बनाया नीली कजरारी आंखें इतनी खूबसूरत थी कि रातों-रात सोशल मीडिया पर छा गई और हर जगह उसकी आंखों कि खूबसूरती की चर्चा होने लगी मोनालिसा इतनी पॉपुलर हो गईं थी कि खुद को छिपाना पड़ गया था। सोशल मीडिया चैनलों ने इसके बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ा तो मोनालिसा महाकुंभ को छोड़कर अपने घर वापस आ गई इसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री से काम करने का ऑफर भी आने लगा।

डायरेक्टर पहुंचे मोनालिसा के घर

फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने बताया कि उन्होंने प्रयागराज गए थे उसके बाद मोनालिसा से मिलने के लिए पहुंच गए मोनालिसा के गांव खरगोन इंदौर से महज 70 किलोमीटर दूरी और मिश्रा ने बताया कि उनके घर परिवार वालों से मोनालिसा से जो भी जुड़े हुए लोग थे सबसे काफी बातचीत करने के बाद सारी चीज बताने के बाद मोनालिसा तैयार हैं। मिश्रा ने अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर‘ के लिए मोनालिसा को कास्ट कर लिया हैं।

बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर नजर आएगी मोनालिसा

डायरेक्टर सनोज मिश्रा की आगामी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर‘ में मोनालिसा को बतौर हीरोइन चुना गया है। मोनालिसा लीड रोल में नजर आएंगी इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से है डायरेक्टर ने बताया कि जल्द ही मोनालिसा की ट्रेनिंग शुरू होगी यह फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में दो हीरोइन नजर आएंगी मोनालिसा लीड रोल हैं। फिल्म में मोनालिसा के साथ राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव नजर आने वाले हैं बात करें फिल्म डायरेक्टर की तो इन्होंने लगभग 15 फिल्में बना चुके हैं।

 

Exit mobile version